UPSC Prelims Answer Key जारी, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से सिविल सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 24 मई को दो शिफ्ट में किया गया था। जो उम्पमीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की
यूपीएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर-की देखने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को आंसर-सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद UPSC Prelims Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की
इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
यूपीएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार अगर किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे इसके लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 31 मई तक तक का समय दिया जाएगा।