Dark Mode
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा को मिला नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा को मिला नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट

उदयपुर । शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता के मापदंडों पर खरा उतरने पर नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया ।
सीएमएचओ एस.एल.बामनिया ने बताया कि 6 और 7 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकनकर्ता जीशा श्रीकुमारन और मनीषा कुलश्रेष्ठ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का 2 दिनों तक गहन मूल्यांकन किया, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का सभी मापदंडों पर खरा उतरना पाया गया। इसका परिणाम आज प्राप्त हुआ जिसमें इस केंद्र को 90. 8 प्रतिशत उच्चतम स्कोर देकर यह प्रमाणित किया गया कि प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के समस्त कार्य सभी मापदंडों पर खरे उतर रहे हैं। इस केंद्र को अगले 3 वर्षों तक भारत सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी जिससे यहां की चिकित्सा सेवाओं में निरंतर गुणवत्ता की वृद्धि हो सके ।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम क्वालिटी सेल के नोडल अधिकारी व एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर शहर के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. प्रेरणा भार्गव ने बताया कि हम पिछले 1 साल से इसके लिए परिश्रम कर रहे थे जिसमें जिला क्वालिटी सेल एवं यूपीएम वैभव सरोहा का सतत सहयोग मिलता रहा। चिकित्सालय की टीम पूरी मेहनत एवं तैयारी से अपना कार्य संपादित करती है। इन प्रयासों को भविष्य में भी निरंतर बनाए रखा जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!