वाहनों को अधिग्रहण से मुक्त रखने का आग्रह
बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता ने सीमावर्ती जिलों जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन व चुनाव कार्यो के संचालन के लिए बारां जिले के निजी वाहनों को अधिग्रहण की कार्यवाही से मुक्त रखे जाने का आग्रह किया हैं। गुप्ता ने पत्र में कहा कि जिन वाहनों का टेक्स बारां जिले में भुगतान किया जाता है उन वाहनों तथा बारां जिले की सीरीज के वाहनों को अधिग्रहण की कार्यवाही से मुक्त रखा जाए।