ख्वाजा उस्मान हारूनी का उर्स सम्पन्न।
नायब सदर मुनव्वर खान ने कि शिरकत।
अजमेर । महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के पीरो मुर्शद ख्वाजा उस्माने हारूनी रह. का उर्स मुबारक मनाया गया। उर्स के अवसर पर दरगाह कमेटी के नायब सदर मुनव्वर खान एक दिवस के प्रवास पर अजमेर रहे और उर्स की महफिल में शिरकत की और चिल्ला ख्वाजा साहब और चिल्ला कुतुब साहब पर भी हाज़री दी। खान ने बताया कि उर्स के मौके पर मुल्क में अमन चैन खुशहाली की दुआ की गई।