Dark Mode
अमेरिकी वायुसेना का एयरक्राफ्ट मिशन के दौरान पश्चिमी इराक में गायब

अमेरिकी वायुसेना का एयरक्राफ्ट मिशन के दौरान पश्चिमी इराक में गायब

वाशिंगटन। अमेरिकी वायुसेना का रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट (यूएस केसी -135) पश्चिमी इराक में लापता हो गया है। इसकी पुष्टि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने की है। इस एयरक्राफ्ट के क्रू में पांच सदस्य हैं। अभी तक किसी भी सदस्य की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि दूसरे रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की गई है। इसमें कहा गया, '' यूएस सेंट्रल कमांड को यूएस केसी -135 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट के नुकसान की जानकारी है। यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान फ्रेंडली एयरस्पेस में हुई और बचाव का काम जारी है। इस घटना में दो एयरक्राफ्ट शामिल थे। एक एयरक्राफ्ट पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित रूप से लैंड हो गया। यह दुश्मन की फायरिंग या फ्रेंडली फायरिंग की वजह से नहीं हुआ''

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस सेंट्रल कमांड के बयान में यह नहीं बताया गया कि कोई यूएस कर्मचारी घायल हुआ या मारा गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि दूसरे एयरक्राफ्ट केसी -135 को सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है। वायुसेना के अनुसार, केसी-135 फ्लाइट क्रू में आमतौर पर तीन से चार सदस्य होते हैं।

इसमें पायलट, को-पायलट और बूम ऑपरेटर होते हैं। ब्रूम ऑपरेटर केसी-135 से हवा में दूसरे एयरक्राफ्ट में ईंधन भरता है। वायुसेना के आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि महत्वपूर्ण अभियान में क्रू में नेविगेटर (दिशा की स्थिति का निर्धारण करने वाला) की भी जरूरत होती है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते कुवैत में तीन एफ-15ई स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट गोलीबारी के दौरान गिराए जा चुके हैं। हालांकि सभी छह क्रू मेंबर बाहर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!