Dark Mode
अमेरिका ईरान मामले में कूटनीति को प्राथमिकता देता है : मार्को रुबियो

अमेरिका ईरान मामले में कूटनीति को प्राथमिकता देता है : मार्को रुबियो

ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया)। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के मुद्दे पर सैन्य विकल्प के बजाय कूटनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। रुबियो ने यह भी बताया कि हालांकि ईरान के साथ स्थायी समझौता अभी तक नहीं हुआ है, अमेरिका प्रयास करता रहेगा।

रुबियो ने कहा कि क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी एहतियातन बनाए रखी गई है ताकि वहां तैनात अमेरिकी बलों के लिए किसी भी संभावित खतरे का सामना किया जा सके।

इसके अलावा, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जार्ड कुशनर जल्द ही जिनेवा में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से उच्च स्तर की बैठक करेंगे। इन बैठकों में ओमान की मध्यस्थता में ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम और संवर्धित यूरेनियम भंडार पर चर्चा होगी।

ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई के संबंध में अमेरिकी संसद को जानकारी देने के सवाल पर रुबियो ने कहा कि प्रशासन अमेरिका के कानूनों का पूरी तरह पालन करेगा और जरूरत पड़ने पर कांग्रेस को शामिल किया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!