हज पर जाने वालों का टीकाकरण शिविर 14 मई को
टोंक । हज गाईडेंस सोसायटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हज पर जाने वाले हाजियों की फ्लाईट माह मई के तीसरे व चौथे सप्ताह से प्रारंभ होने जा रही है। सोसायटी के मोईनुद्दीन निजाम ने बताया कि हाजियों को हज पर जाने से पूर्व दिमागी बुखार का टीका लगाना आवश्यक होने के कारण 14 मई रविवार को निजाम बीड़ी फैक्ट्री परिसर में हाजियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त वैक्सीन (दिमागी बुखार) का टीकाकरण नि:शुल्क किया जावेगा। उन्होने बताया कि टोंक जिले से लगभग 240 हाजियों के हज यात्रा पर जाने की संभावना है।