शाहपुरा का वैभव ,उपाध्याय चंद्रयान टीम के साथ शामिल
शाहपुरा भीलवाड़ा. शाहपुरा जिला मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 के निवासी सत्य स्वरूप उपाध्याय के पुत्र वैभव उपाध्याय उड़ीसा में हरिकोटा मैं चंद्रयान का टीम का हिस्सा बने राजस्थान के भीलवाड़ा शाहपुरा क्षेत्र के लिए बहुत गौरव का विषय है की वैभव उपाध्याय चंद्रयान टीम का हिस्सा है जानकारी के अनुसार
हमारे देश के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ईसरो के द्वारा निर्मित एवं संचालित चंद्रयान मिशन जो आज दिनांक 14 जुलाई 2023 को दोपहर में 2:35 पर हरि कोटा स्टेशन से लांच हुआ जिसको पूर्ण सफलता मिली । यह सहर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है कि आई एस आर ओ के इन चंद्रयान मिशन्स में वैभव कुमार उपाध्याय आत्मज सत्य स्वरूप उपाध्याय शाहपुरा भीलवाड़ा प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इनचार्ज स्वरूप रहे हैं व हाल मेआई एस आर ओ अहमदाबाद में पदस्थापित है वैभव आज इसी चंद्रयान मिशन के लॉन्चिंग अभियान में लान्चिंग स्टेशन हरी कोटा में आहूत लांचिंग प्रोग्राम में अपनी गौरवमयी उपस्थिति के साथ उपस्थित रहे है । इस लांचिंग प्रोग्राम का दूरदर्शन सहित सैकड़ों चैनलों ने सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।