वैश्य फेडरेशन करेगा सासंद-विधायक सम्मान समारोह
-
मुख्य अतिथी होगे ओम बिड़ला-भजनलाल शर्मा-मदन राठोड
जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन - राजस्थान द्वारा आगामी दिनांक 15 एवं 16 सितम्बर को होटल फर्न हेबिटेट ग्रांड अनुकम्पा अजमेर रोड जयपुर के प्रतिष्ठा बैंक्वेट हॉल में 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन किया जा रहा है] जिसमे फेडरेशन के 33 जिलो की मुख्य] महिला एवं युवा ईकाई के 400 प्रतिनिधी भाग ले रहे है साथ ही जयपुर जिले से विशेष रूप से 200 प्रतिनिधी भाग लेगे।वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एन.के.गुप्ता, राज्य प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल महामन्त्री गोपाल गुप्ता ने बताया कि 15 सितम्बर को सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक प्रथम सत्र होगा] जिसमे जिलों से आये पदाधिकारीगण अपनी रिपोर्ट पेश करेगे तथा 15 सितम्बर को ही सायं 4:00 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा जिसमे मुख्य अतिथी लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला जी] मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा एवं दीप प्रज्वलन कर्ता मदन जी राठोड, अति विशिष्ट अतिथी होगे तथा फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल अध्यक्षता करेगे।उद्घाटन सत्र मे विकसित भारत-विजन 2047 मे वैश्य समाज की भूमिका पर चर्चा होगी तथा विशेष आयोजन के तहत राजस्थान के सभी वैश्य सांसद-विधायको का वैश्य समाज की ओर से हार्दिक अभिनन्दन किया जायेगा। सम्मान समारोह के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं रात्री मे स्नेहभोज होगा।दिनांक16 सितंबर को प्रदेश कार्यसमिति की प्रात: 11:00 बजे से 02:00 बजे तक दूसरा सत्र होगा जिसमे फेडरेशन द्वारा भविष्य में किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी तथा सहभोज के साथ सभी प्रतिनिधी अपने अपने जिलो मे लोट जायेगे |