Dark Mode
वल्लभ टॉवर का लोकार्पण

वल्लभ टॉवर का लोकार्पण


बीकानेर। सादुल गंज में पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने तिहरे पर शुक्रवार को पंजाब केशरी, जैनाचार्य श्रीमद् विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज के 26 फिट ऊँचे वल्लभ टावर का लोकार्पण किया गया।
शांतिदूत आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज साहेब के परम् सानिध्य में सुशीला कँवर(मेयर बीकानेर) के कर कमलों से किया गया।
सुरेन्द्र कोचर ने बताया कि वल्लभ टॉवर का निर्माण बीकानेर पूर्व से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी व कुनाल कोचर के अथक प्रयासों से हुवा। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ धनपत कोचर,जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफ़ना, जयचंद लाल डागा,श्रीराम सिंघीं, ओम मोदी, ओमजी करनानी,रोटरी क्लब के अध्यक्ष हरीश कोठारी, अमित चौपड़ा, विजय कोचर, चंद्र कुमार कोचर, वरिष्ठ चिकित्सक पिंटू नाहटा , सुशील बैद एवं देवजी कोचर आदि बीकानेर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।⬇️

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!