झालावाड़ में वाल्मिीकी समाज द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई, शोभा यात्रा का भव्यस्वागत किया
झालावाड़. शुक्रवार अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की 132 वी जयंति धुमधाम से मनाई गई जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा जिला प्रभारी रवि संगत ने बताया कि अखाडे की तलाई स्थित वाल्मिकी समाज का राधा कृष्ण मंदिर पर जिलाध्यक्ष मंगतीराम सारवान के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंति धुमधाम से मनाई गई जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया जिसमें रामलाल गोडाला, प्रहलाद चंदेल, ब्रजमोहन बोयत, रामभरोस पटेल, (गुडडा ) मनोज वाल्मिकी, राकेश सरसिया, चेतन नरवाल, मनीश भुमलिया, दिनेश सरसिया, रणजीत सरसिया, विजय मालवीय, सावन वाल्मिकी, आकाश वाल्मिकी, विजय वाल्मिकी, राजेश वाल्मिकी, लखन संगत, दीपक संगत, कैलाश चन्द, भगवान दास वाल्मिकी सहित समस्त वाल्मिकी समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.वक्ताओं द्वारा समाज में फैली कुरीतियों पर विचार व्यक्त किया गया। समाज में शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आव्हान किया गया। बाबा साहब की जुलुस का अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसमें सभी लोगो ने स्वागत किया एवं इस अवसर पर वाल्मिकी समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे।