कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़ा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित
जनजागरूकता अभियान चलाएंगे
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा कुष्ठ रोग उन्मूलन जागरूकता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।
लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे सुंदरविलास स्थित राजकीय मॉडर्न सी से गर्ल्स स्कूल में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
साथ ही निबंध एवम् चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ प्रवष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा । स्वस्थ्य भारत स्वच्छ भारत की डिस्ट्रिक चेयरर्सन लायन आभा गांधी ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आमजन को पैंपलेट वितरित कर रैली निकाली जाएगी ।
जिसमे लोगो को कुष्ठ रोग उन्मूलन का संदेश देंगे । साथ ही शपथ दिलाई जाएगी ।