विभिन्न व्यापारी संगठन ने उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन
डीडवाना. शहर में विभिन्न व्यापारी संगठनों के द्वारा आज उपखंड कार्यालय में पहुंचकर एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी को सोपा गया है यह ज्ञापन दीपावली त्यौहार को लेकर नगर की व्यवस्थाओं को लेकर सोपा गया है जिसमें विद्युत व्यवस्था साफ सफाई व्यवस्था व आवारा पशुओं के विचारण को लेकर यह ज्ञापन सोपा गया है वही अन्य मांग भी की गई है जिसमें कहा गया है कि चुनावी माहौल है और राजनेता चुनाव के चलते मार्केट में आते हैं जिससे अनावश्यक भीड़ हो जाती है और जो नगर की परंपरा चली आ रही है जिसमें जो महिलाएं हैं वह अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान की दुकानों पर आती है और रंगोली बनाती है जिसकी एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है जिसमें राजनेता आने की वजह से अनावश्यक भीड़ हो जाती है और महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है इस पर राजनेताओं के आगमन पर पाबंदी को लेकर भी यह ज्ञापन सोपा गया है वही व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया है कि हमारे अपने नगर डीडवाना में दीपावली से एक दिन पूर्व की दीपावली जो कि इस वर्ष 11 नवंबर की है इस रात्रि पर दुकानों में रंगोली बनाने की एक अनूठी परंपरा है, इस दिन मात्र शक्ति अपने बच्चों सहित अपनी-अपनी दुकानों पर रगोली बनाने जाती है जिसमें बाजारों में अच्छी खासी भीड़ रहती है। इसी दिन अनेक राजनेता अपने लवाजमे के साथ बाजार में राम-राम करने के लिए आते है। जिससे अन आवश्यक भीड़ होती है जिस कारण व्यापारी और महिलाएं असहज महसूस करते हैं । चुनावी माहौल को देखते हुए नगर में शांति का वातावरण बना रहे इस हेतु किसी भी राजनेता या जनप्रतिनिधियो को इस दिन रात्रि में बाजार में नहीं जाये इस तरह की व्यवस्था करवाई जाए ताकि नगर में शांति और सद्भावना का माहौल बना रहे साथ ही इस दीपोत्सव के इस पावनपर्व पर नगर में साफ सफाई, रोशनी व यातायात व्यवस्था को भी देखे तथा आवारा पशु के कारण कोई हानि न हो इस हेतु भी सहयोग की अपेक्षा यह नगर रखता है। ज्ञापन देने वालों में अनेकों व्यापारी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे ।