महाविद्यालय में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर में "मेरा पहला वोट देश के लिए" तथा चुनाव मतदान में भागीदारी बढ़ाने हेतु स्वीप के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य ने छात्राओं को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला व विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम प्रभारी डॉ .मधुलिका सिंह व श्री विरेंद्र वर्मा के संयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएँ यथा पोस्टर ,स्लोगन लेखन तथा रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया । इसी शृंखला में आज दूसरे दिन निबंध लेखन, वॉल पेंटिंग , आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। श्रीमान वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि छात्राओं ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान में युवाओं की भागीदारी को प्रस्तुत करने वाले बहुत ही सुंदर पोस्टर बनाये व लोकतंत्र को मजबूत करने वाले स्लोगन भी छात्राओं के द्वारा पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में डॉ. के. सी. सैनी सांवरमल जाट, श्री महेश कुमावत उपस्थित भी रहे व सफल संचालन में सहयोग किया।