रामासनी बाला विद्यालय में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
सोजत। समीपस्थ ग्राम रामासनी बाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर "मेरा वोट- मेरा अधिकार" विषय पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने रुचिपूर्वक भाग लिया। विद्यालय संस्था प्रधान श्यामसिंह लखावत की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल भाटी , शिक्षाविद् मोतीसिंह राजपुरोहित, वार्डपंच नारायणसिंह जोधा, घमड़ाराम देवासी, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष पारसमल भाटी, समाजसेवी मोडाराम सीरवी, महेंद्रसिंह जोधा, श्रीमती इंद्रादेवी सोनी, शोभादेवी देवासी, लीलादेवी देवासी, वरिष्ठ अध्यापक महावीरसिंह सांदू, नवनीत राय 'रुचिर', भरत देवासी, कृष्णपाल सिंह लखावत, ललितकुमार ओझा, श्रीमती सारिका व्यास, अंजना कुमारी, तरुणा चौहान, कनिष्ठ सहायक मुख्तार अहमद, शारीरिक शिक्षक मोहनलाल आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर विद्यालय एसएमसी व एसडीएमसी बैठक का आयोजन भी सम्पन्न हुआ । निबंध प्रतियोगिता में महेश मेवाड़ा, प्रियंका व आकाश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया । छात्रों और अतिथियों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्त्व के बारे में भी विचार व्यक्त किए ।