Dark Mode
तम्बाकु निषेध सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन

तम्बाकु निषेध सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन

 अजमेर । विश्व तम्बाकु निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकु निषेध सप्ताह के तहत 25 मई से 31 मई तक  लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा विभिन्न आयोजन किए जायेंगे । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि 26 मई को आमजन को जागरूक करने  के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मैराथन में भाग लेंगे । मैराथन शुक्रवार को प्रातः 6ः30 बजे से पुरानी चौपाटी से अरबन हाट बाजार वैशाली नगर तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह निबंध, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी । विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा । क्लब अध्यक्ष लायन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि 31 मई को माकड़वाली रोड स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में मुख्य आयोजन किया जाएगा । तंबाकू मुक्त राजस्थान के लिए जनजागरूकता रैली, पोस्टर, बेनर, पैंपलेट वितरण आदि गतिविधियां अयोजित की जायेगी । स्वस्थ्य भारत की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने बताया कि तंबाकू एवम् इसके उत्पाद व ध्रुमपान के सेवन से मनुष्य के शरीर , परिवार, पर्यावरण पर होने वाले बुरे प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा । विभिन्न उद्यानों में जाकर आमजन को इससे होने वाली घातक बीमारियों से अवगत कराया जाएगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!