Dark Mode
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

जयपुर । विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य-कर्मियों द्वारा आमजन को उच्च रक्तचाप रोग के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि हर साल 17 मई को " वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे" के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उच्च रक्तचाप रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना है। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। 
 
उन्होंने बताया कि विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिले में चिकित्सा संस्थानों पर रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें उच्च रक्तचाप के कारण, बचाव और उपचार के विषय मे सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। चिकित्साकर्मियों द्वारा पोस्टर, बैनर के माध्यम से लोगो को उच्च रक्तचाप रोग के प्रति सजग किया। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप रोग के प्रति जागरूकता बरतनी बेहद जरूरी है। उच्च रक्तचाप हृदयरोग, गुर्दे और आंखों की बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए उच्च रक्तचाप का जितने जल्दी पता लगाकर इलाज लिया जाए, उतनी जल्दी ही अन्य बीमारियों की गंभीरता को कम किया जा सकता है। सेहतमंद जीवनशैली, नियमित व्यायाम व संतुलित खुराक द्वारा उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!