Dark Mode
बजट घोषणाओं को लेकर विधायक रावत का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनन्दन

बजट घोषणाओं को लेकर विधायक रावत का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनन्दन

 

अभिभाषक संघ पूर्व सैनिक संघ नर्सिग संगठनों सहित व्यापारियों एवं आमजन ने किया स्वागत

 

राजसमन्द.   भीम प्रदेश के गहलोत सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट में भीम विधानसभा को स्वीकृत बजट संस्थानों निकायों सड़कों सहित बड़ी उपलब्धियों को लेकर विधायक सुदर्शनसिंह रावत के भीम पहुंचने पर कई स्थानों पर जगह जगह भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक अध्यक्ष अमरसिंह पूर्व अध्यक्ष प्रभुदयाल नागर नगर अध्यक्ष अशोक पोखरना गोपाल सिंह पीटीआई सहित सरपंचगणों द्वारा सम्मान किया गया। जिसके बाद ग्राम पंचायत भीम को नगरपालिका का दर्जा मिलने पर ग्राम पंचायत भीम की और से सरपंच यशोदा कॅवर वार्डपंच एडवोकेट लता सिंघानिया निर्मल सिंह चौहान रमेश सिंह उप सरपंच भावना मोनी लखूजा लीला खटीक आदि द्वारा सम्मान किया। कस्बे के हनुमान मन्दिर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष चैन सिंह सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं पूर्व बार अध्यक्षों द्वारा पुष्पहार साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक रावत ने कहा कि तीन चार दशक पुरानी अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय व नगरपालिका की मांग पूर्ण हो चुकी है। हमारे क्षैत्र के हजारों सैनिक परिवारों को अपनी विभिन्न कार्यो के लिए उदयपुर की लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है। परन्तु अब यह कार्यालय भीम में ही बनेगा। जिससे सैनिक परिवारों को राहत मिलेगी। विधायक रावत ने कहा कि आपने जिस चिकित्सालय को नन्दावट जाने से रोकने के लिए संघर्ष किया वह चिकित्सालय अब उप जिला स्तर का चिकित्सालय बन चुका है। यहां अब उच्च स्तर की चिकित्सा सेवाएं मिल सकेगी। विधायक रावत का बदनोर चौराहा के समीप स्थित सैनिक कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीम में चिकित्सा कर्मियों द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक रावत का बलाईयों का कुंआ पड़ाव बीओबी सदर बाजार इन्द्रा चौक जामा मज्जिद मार्ग तहसील रोड़ बदनोर चौराहा पर दुकानदारों व्यापारियों एवं आमजन द्वारा पुष्पहार व साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया व बजट स्वीकृतियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सरपंच शान्ता रावत विमला खटीक राकेश सालवी सोहनी देवी कंचन राठौड़ पूर्व सरपंच मोहन सिंह सोहन लाल मेवाड़ा भूपेन्द्र सिंह ओम प्रकाश टांक पूर्व उपप्रधान भीकमचन्द कोठारी अधिवक्ता हरीश चन्द तिवारी, इन्द्रजीत खत्री हितेश मेहता पूर्व बार अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह नन्दकिशोर सिंह बलवीर सिंह भगत सिंह वृताधिकारी राजेन्द्र सिंह टीआई नेमीचन्द खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण सैनी नर्सिग ऑफिसर राकेश जीनगर धन्ना लाल सेन, भूपेन्द्र सिंह पारस मल तेली जगदीश पडियार बनवीर सिंह प्रभु सिंह थानेटा असलम मोहम्मद नारायण सिंह पटेल पूर्व सैनिक जसवन्त सिंह मोहन सिंह रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!