Dark Mode
राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर किया गया विविध कार्यक्रमों का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर किया गया विविध कार्यक्रमों का आयोजन

कुचेरा। कुचेरा राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए राजभाषा हिंदी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमे राधिका घांची ने प्रथम, कोमल परिहार ने द्वितीय एवं ज्योति मेघवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार राजभाषा हिंदी के सम्मान में छात्रा आरती भार्गव एवं आरती आचार्य ने कविता गान किया। प्राचार्य तिरदिया ने विद्यार्थियों को हिंदी की संवैधानिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी न केवल अपने अपने विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है बल्कि यह राष्ट्रीय गौरव का भी प्रतीक है। विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर काबिज हिंदी भाषा ने भारत-राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!