Dark Mode
मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया

मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया

पाली। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत बुधवार को पाली शहर समेत बाली ,मारवाड जंक्शन ,सोजत ,जेतारण मे
मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पाली दीप्ति शर्मा ने बताया कि इस मोके पर पाली ईआरओ कार्यालय 118 मे नव मतदाताओ को माॅकपाल के जरिये ईवीएम एवं वीवीपेट के माध्यम मे मतदान करने की पारदर्शिता के बारे मे जानकारी दी गई । इस मोके पर सहायक निदेशक एवं स्वीप को-ऑर्डिनेटर सोहन लाल भाटी, सहायक कोषाधिकारी मो.फारूख,रमेश अणकिया, संजय ओझा,परमेश्वर उपाध्याय, रा.उ.मा.वि.बोमादडा उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह नारलाई,विक्रम सिंह परिहार,सुरेश व्यास, मनोज रांगी,जय गिरी आदि मौजूद रहे। वही महिला अधिकारिता की सहायक निर्देशक अंकिता राजपुरोहित के निर्देशन मे इंदिरा महिला शक्ति केंद्र द्वारा ब्लॉक मारवाड़ जंक्शन के आंगनवाड़ी केंद्र सिंधी मोहल्ला पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र प्रबंधक डॉ किरण शर्मा आंगनबाड़ी पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मतदान की महत्ता के बारे में बताते हुए उन्हें अपना बहुमूल्य मतदान करने के लिए जागरूक किया। परामर्शदाता हेमलता भाटी द्वारा द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पर मतदान देने का अधिकार है तथा बीएलओ के माध्यम से मतदान नामावली में नाम जुड़वा सकते हैं। तथा मतदान की महत्ता को बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं से कहा की वह अपना अमूल्य वोट देकर लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करें। इसी तरह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सोजत 117 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलावास के छात्र छात्राएँ , जो भावी युवा मतदाता भी है, उन्हे एमडीवी दल द्वारा ईवीएम एवं वीवीपेट से माॅकपाल करवा कर मतदान करने की प्रक्रिया से समझाया और मतदान के प्रति जागरूक किया गया । विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बाली 122 के राजकीय अतिया बाई पुखराज जी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 02, श्रीमती सुंदर बाई गणेश मल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली , श्रीमती हुलासी बाई बस्ती मल सिरोया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली , घाची जसा जी पन्ना जी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राडावा, शाह कस्तूरचंद टेका जी बिरावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली छात्र छात्राएँ , तथा नव युवाओं जो भावी युवा मतदाता भी है, उन्हे एवं ग्रामीणों को एमडीवी दल द्वारा ईवीएम ,वीवीपेट से माॅकपाल करवा कर मतदान करने की प्रक्रिया से समझाया और मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य,एमडीवी प्रभारी नवीन कुमार चोलिया,सहायक प्रभारी नारायण लाल भारती, ईएलसी प्रभारी ,बूथ लेवल अधिकारी तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!