Dark Mode
वट सावित्री व्रत, शनि जयंती 19 मई को

वट सावित्री व्रत, शनि जयंती 19 मई को

लक्ष्मणगढ़ । हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मई को रात 09 बजकर 42 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 मई को रात 09 बजकर 22 मिनट पर होगा ।उदयातिथि के अनुसार, वट सावित्री व्रत इस बार 19 मई को ही रखा जाएगा। वट वृक्ष (बरगद) एक देव वृक्ष माना जाता है।ब्रह्मा, विष्णु, महेश और ,सावित्री भी वट वृक्ष में रहते हैं। प्रलय के अंत में श्री कृष्ण भी इसी वृक्ष के पत्ते पर प्रकट हुए थे। तुलसीदास ने वट वृक्ष को तीर्थराज का छत्र कहा है। ये वृक्ष न केवल अत्यंत पवित्र है। बल्कि काफी ज्यादा दीर्घायु वाला भी है। लंबी आयु, शक्ति, धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर इस वृक्ष की पूजा होती है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस वृक्ष को ज्यादा महत्व दिया गया है। सावित्री व्रत के दिन एक बरगद का पौधा जरूर लगवाएं‌। बरगद का पौधा लगाने से पारिवारिक और आर्थिक समस्या नहीं होगी। निर्धन सौभाग्यवती महिला को सुहाग की सामग्री का दान करें। बरगद की जड़ को पीले कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें। इधर कस्बे में 19 मई शनि जयंती को जालूकी की रोड बिजली घर के पास शनि मंदिर में शनि महाराज का पंचामृत और तेल से अभिषेक किया जाएगा एवं शनि चालीसा पाठ के उपरांत आरती व पुष्प मालाओं से श्रृंगार किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!