संभाग स्तरीय अमलदरामद समिति की वीसी शुक्रवार को आयोजित होगी
पाली। पाली संभाग की वन भूमि के राजस्व रिकार्ड में अवशेष रहे वन भूमि के अमलदरामद व रेखांकन की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा के लिए संभागीय स्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 15 मार्च को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी।
वी सी में संभागीय आयुक्त, पाली एवं अध्यक्ष, संभाग स्तरीय अमलदरामद समिति की अध्यक्षता में आयोजित वीसी में पाली संभाग के समस्त जिला कलक्टर, उप वन संरक्षक एवं वन बंदोबस्त अधिकारी जोधपुर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। बैठक का एजेंडा माह फरवरी 2024 तक अमलदरामद हुई वन भूमि एवं अमलदरामद से शेष भूमि की सूचना, की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा, राजस्व नक्शों पर रेखांकन व अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी।