आगामी चुनावों से पूर्व स्वीप गतिविधियों को वीसी आयोजित
प्रतापगढ़। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा व्यापक तौर पर स्वीप गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके तहत हर मतदाता तक टीमें पहुंचेंगी और मतदान करने के लिए जागरूक करेंगी। बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ मधुकर गुप्ता द्वारा राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस लेकर स्वीप गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान प्रतापगढ़ एनआईसी वीसी कक्ष में जिला परिषद सीईओ रामचंद्र बैरवा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दुर्गा शंकर मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
गाँव-गाँव पहुँचकर मतदाताओं को जागरूक करें
वीसी में वॉटर पार्टीसीपेशन, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जेंडर गैप दूर करने, जिल स्वीप टीमों का गठन करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा नवीन मतदाताओं, विशेष योग्यजन मतदाताओं, जनजातियों, घुमंतू परिवारों और पिछड़े वर्गों तक पहुँच तक उनके द्वारा सुगम मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग ने फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट चुनाव के लिए सी विजिल एप, ईवीएम, वीवीपेट सहित अन्य विषयों पर भी संबोधित किया। विशेष योग्यजन मतदाताओं हेतु हर मतदान बूथ पर पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात कही।
सोशल मीडिया का करें समुचित उपयोग
वीसी में प्रचार सामग्री तैयार करने, प्रचार सामग्री को आमजन की समझ अनुरूप तैयार करने, सोशल मीडिया इन्फ़लुएन्सर चिन्हित करने, वॉटर आवेयरनेस फोरम बनाने, इलेक्ट्रॉल रोल में आवश्यक सुधार करने, युवा और शहरी मतदाताओं को प्रेरित करने आदि को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया का व्यापक इस्तेमाल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही एनजीओ को साथ लेने एवं अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोसाहित करने की भी बात कही। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक स्वीप प्लान प्रेषित करने के निर्देश सभी जिलों को दिए हैं। इस वीसी में प्रतापगढ़ एनआईसी वीसी रुम से जिला स्वीप नोडल अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रिटर्निंग अधिकारी, समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी आदि जुड़े।
यह है स्वीप का लक्ष्य सुव्यरवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्वीअप के रूप में जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीमप का प्रमुख लक्ष्य- निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्सा्हित करके सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम विविध प्रकार के सामान्यप एवं लक्षित ऐसे इंटरवेंशनों पर आधारित हैं, जो राज्य के सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृीतिक और जनसांख्यिकीय प्रोफाइल के साथ-साथ निर्वाचनों के पिछले चक्रों में निर्वाचकीय सहभागिता के इतिहास और उनसे मिली सीख के अनुसार अभिकल्पित किए गए हैं।