Dark Mode
वी.क्लब जसोल: बालोतरा द्वारा महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में किया नोट बुक्स वितरण

वी.क्लब जसोल: बालोतरा द्वारा महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में किया नोट बुक्स वितरण

जसोल. वी.क्लब जसोल - बालोतरा द्वारा महात्मा गांधी राजकीय प्राथमिक विद्यालय नोटबुक वितरण किया गया। वी.क्लब सचिव डिंपल श्रीश्रीमाल ने बताया भील बस्ती शिक्षा के स्तर में बहुत ही पिछड़ी हुई है, इसमें बच्चों को पढ़ने के लिए समझाया गया। शिक्षा हमारा जीवन का अहम हिस्सा है। शिक्षा से वंचित न रहे और इसकी वजह से हम लाइफ में आगे भी नहीं बढ़ सकते हैं। खेल के माध्यम से बच्चों मैं मैं उत्साह जगाया और निरंतर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष यशोदा बालड ने बताया भामाशाह के आर्थिक सहयोग से बच्चों को नोट बुक दी गई तथा महिला सशक्तिकरण चेयरपर्सन चंद्रा बालड द्वारा पेंसिल,रबड़, चॉकलेट, बिस्किट आदि का वितरण किया गया तथा प्रिंसिपल रमा मेडम द्वारा भील बस्ती के बच्चों के माता-पिता को समझ कर प्रोत्साहित करके स्कूल भेजने के लिए प्रयास करती है। इस स्कूल में 100 से 150 बच्चे अपना भविष्य सुधार रहे हैं। क्लब की और से अध्यक्ष यशोदा बालड़ ने रामा मेडम का आभार प्रकट करते हुए आप उन्नति करते रहे और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करते रहें इस कार्यक्रम में यशोदा बालड, सचिव डिंपल श्रीश्रीमाल महिला सशक्तिकरण चेयरपर्सन चन्द्रा बालड, प्रमिला सालेचा, रेखा डोसी रामादेवी, प्रिंसिपल सुमन, टीचर बच्चे आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!