Dark Mode
ध्वजारोहण से हुआ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

ध्वजारोहण से हुआ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

मदनगंज किशनगढ़। निकटवर्ती ग्राम दादिया में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से सकल दिगम्बर जैन समाज दादिया तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को सुबह घटयात्रा के साथ हुआ। घटयात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से प्रारंभ हुई। जो गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में बैंड की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। वहीं महिलाएं मंगल कलश के साथ मंगल गीत गाते हुए घटयात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। मंदिर परिसर में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी संजय भैया के निर्देशन में विधि विधान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण निहालचंद, पवनकुमार, कमल कुमार, गदिया परिवार द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोत्सव के पात्रों की शुद्धि एवम वेदियों की शुद्धि की गई। दोपहर में याग मंडल विधान पूजन किया गया। जिसमे संगीतकार अतुल जैन म्यूजिक ग्रुप, सागर के मधुर संगीत पर प्रतिष्ठाचार्य ब्र. संजय भैया द्वारा मंत्रोच्चार पर सौधर्म इन्द्र सारसमल, पदमकुमार, अजित, अतिशय झांझरी, महा यज्ञनायक चांददेवी, लोकेश, रेखा जांझरी, यज्ञनायक बसंत कुमार, अनिता, राकेश, अल्का झांझरी, कुबेर तारा देवी, निर्मल, नरेश, नरेंद्र झांझरी, ईशान इंद्र शांतिलाल, देवेन्द्र, लक्ष्य जांझरी, सानत कुमार इंद्र कैलाश चंद, अजय झांझरी, माहेन्द्र सुशील कुमार, आशा, नवनीत, कविता सोनी, ब्रह्मेंद्र ओमप्रकाश, मोहित गदिया, लांतवेन्द्र सुनील कुमार, आरती जांझरी, शुक्रइंद्र चिंटू, डिम्पल जैन, सतार इंद्र महावीर प्रसाद, अनिल, विमल, कमल गंगवाल, आनत इंद्र महावीर प्रसाद, अमित, सिद्धार्थ, यश पाटनी, प्राणत इंद्र अशोक कुमार, मनीष, अविनाश झांझरी, आरव इंद्र सुशील, बसंती, शशांक, आकांक्षा बिलला, अच्युत इंद्र चांद देवी, गजेन्द्र, विजयलक्ष्मी जांझरी, प्रतिइद्र मांगीलाल, शरबती देवी उदयपुर, सारसमल, पदम कुमार, अजीत, अतिशय झांझरी, यातायात पुण्यार्जक लादू लाल, पारसमल, राजेंद्र, सुनील, राकेश गंगवाल, द्रव्य पुण्यार्जक विमला देवी, संजय, अतिमा जांझरी, अष्टकुमारी प्रियल, सौम्या, आरवी, अवनि, चारवी, जिनल कायाशी, जिज्ञासा एवम अखंड सौभाग्यशाली
मोना झांझरी ने भक्ति भावपूर्वक अर्घ्य समर्पित किए। शाम को संगीतमय महा आरती के बाद प्रवचन सभा हुई। महोत्सव के सभी पात्रों एवम अतिथियों का स्वागत किया गया। महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
आज के कार्यक्रम
वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में 7 दिसम्बर को सुबह 7.15 बजे अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजन, हवन, विश्व शांति महायज्ञ होगा। सुबह 9.15 बजे से रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा के बाद , वेदी संस्कार कर नूतन वेदियों में श्रीजी विराजमान किए जायेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!