Dark Mode
विश्व पर्यावरण दिवस पर वीर ग्रुप जयपुर ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर वीर ग्रुप जयपुर ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2023 को दि. जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन एवं राज. रीजन जयपुर के तत्वावधान में एवं दि. जैन सोश्यल ग्रुप वीर जयपुर के द्वारा प्रातः 9:30 बजे से श्री महावीर दि. जैन मंदिर पार्क, मुरलीपुरा स्कीम, जयपुर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। वीर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज जैन ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा वृक्ष लगायेंगे, जीवन बचायेंगे के संकल्प के साथ अशोक, अमरूद, शीशम, हारश्रृंगार के पौधे लगाये गये, साथ ही इस भीषण गर्मी में पक्षियों के पानी व चुग्गा हेतु वृक्षों पर परिण्डे व चुग्गा ट्रे लगाई गई । इस अवसर पर धर्मचंद जैन, सुरेश चंद जैन, रमेश चंद जैन, धर्मचंद पांड्या, सुधीर कुमार जैन, विमल कुमार जैन ( मिण्डा वाले ), अजय पाटनी, अंकित छाबड़ा, मंजू बड़जात्या ( जोबनेर वाले ), मंजू बड़जात्या ( चौमू वाले ), प्रभा पाटनी, इंद्रा जैन, समता जैन, रेखा जैन, कशिश जैन, रिद्धि जैन, निशा जैन, सीमा छाबड़ा, कोमल छाबड़ा, पिंकी जैन आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!