Dark Mode
‘अंडी बंडी’ के सेट पर वीर पहाड़िया की जमकर मस्ती

‘अंडी बंडी’ के सेट पर वीर पहाड़िया की जमकर मस्ती

मुंबई। वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का हालिया रिलीज़ गीत ‘अंडी बंडी’ का जोश और मस्ती दर्शकों ने देखा भी और सराहा भी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के दौरान पूरी टीम का जोश कितना हाई था ? जी हाँ, इसके पीछे की धमाल भरी दुनिया की झलक भी अब सामने आ चुकी है क्योंकि बीत इस गाने में अपनी बीट पर लोगों को नाचने पर मजबूर करनेवाले अभिनेता वीर पहाड़िया ने हाल ही में इस गाने की शूटिंग के दौरान के कुछ मजेदार बिहाइंड-द-सीन्स पलों को अपनी सोशल मीडिया पर साझा किया हैं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। वीर पहाड़िया द्वारा अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस मनोरंजक वीडियो में सेट पर मौजूद कलाकारों और क्रू की जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिल रही है। सच पूछिए तो इस बीटीएस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है कि गीत 'अंडी बंडी' की शूटिंग का माहौल किसी जश्न से कम नहीं था और हर कोई इस मस्तीभरे गाने की मस्ती में डूबा हुआ था। इस वीडियो को साझा करते हुए वीर ने कैप्शन में लिखा भी है, “स्टेप्स की गिनती नहीं, मस्ती का हिसाब नहीं, अंडी बंडी।" फिलहाल वीर के कैप्शन ने भी इस गाने की बेफिक्री और मस्तीभरे अंदाज को पूरी तरह दर्शा दिया है। गौरतलब है कि ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना ‘अंडी बंडी’ कॉलेज की दोस्ती, हॉस्टल लाइफ और युवाओं के बेफिक्र पलों की ऊर्जा को सेलिब्रेट करता है। इस हाई-एनर्जी ट्रैक में वीर पहाड़िया के साथ निखिल विजय भी नजर आ रहे हैं, जो उनके चंचल और मजेदार रूप को सामने लाता है। कुमाउँनी लोकगीत से शुरू हो रहे इस हाई एनर्जी गाने का संगीत शशि ने तैयार किया है और बृजेश शांडिल्य के साथ इसे अपनी आवाज भी दी है। इसी के साथ लिटिल भाटिया और मेज़म्युज़िक ने इसमें रैप का तड़का लगाया है।
फिलहाल यह बीटीएस वीडियो ‘अंडी बंडी’ के युवा और जोशीले आकर्षण को और मजबूत करते हुए यह भी प्रमाणित कर रहा कि वीडियो में दिखने वाली सहज मस्ती, कलाकारों की दोस्ती और क्रू का उत्साह सिर्फ कैमरे के आगे ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे भी उतनी ही जीवंत थी। वैसे अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ दोस्ती, प्यार, दिल टूटने और कॉलेज जीवन के उतार-चढ़ाव की कहानी है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!