Dark Mode
वीर राव चांदाजी का जयंती समारोह 28 मई को थाटा में

वीर राव चांदाजी का जयंती समारोह 28 मई को थाटा में

पादूकलां । राव चांदाजी मेड़तिया राठौड़ का जयंती समारोह 28 मई को आयोजित होगा। शनिवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रधान जसवंत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व सांसद दियाकुमारी को समारोह में आने का न्यौता दिया। समारोह में आसपास के गांवों के चांदावत सरदार भाग लेंगे। प्रतिनिधि मंडल ने नेता प्रतिपक्ष बनने पर राठौड़ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस दौरान प्रधान जसवंत सिंह थाटा, अजीत सिंह जी चांदारूण, सरपंच रविंद्र सिंह बनवाड़ा, अर्जुन सिंह डोटोलाई, रणवीर सिंह खोजास, जिला परिषद सदस्य मनोहर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!