स्थापना दिवस पर वीरा केंद्र ने किया पौधारोपण
बालोतरा । महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र बालोतरा की वीरा बहिनों द्वारा 48 वाँ स्थापना दिवस पर बालोतरा में हरियालो राजस्थान के अंतर्गत हाऊसिंग बोर्ड पर पौधारोपण करते हुए अपनी बालोतरा सिटी को ग्रीन सिटी क्लीन सिटी बनाने का प्रयास कर रही है।
सचिव रेखा पी. डोसी चौपड़ा ने बताया हैं कि संस्थान की बोर्ड मीटिंग में सभी बहनों ने संकल्प लिया जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह एक पौधा अवश्य लगाएंगे तभी हम हमारी प्रकृति और संस्कृति को बचाए रख सकेंगे इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष चंद्रा बालड, सह सचिव यशोदा बालड, अनिता मेहता सहित कई सदस्य उपस्थित थे।