Dark Mode
बस शेल्टर को बनाया सब्जी की दुकान

बस शेल्टर को बनाया सब्जी की दुकान

सरकार लोगो की सुविधा के लिए बस स्टैंड बनवाती है लेकिन गाँव के कुछ दबंग लोग उस पर कब्ज़ा कर उसे अपनी सुविधा के लिए उपयोग करते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है नौगावा तहसील की ग्राम पंचायत रसगन के गाँव अलावलपुर में।यहाँ सरकार के द्वारा लोगो की सुविधा के लिए बस शेल्टर का निर्माण करवाया गया। लेकिन गाँव के ही एक दबंग ने उस पर कब्ज़ा कर उसे अपनी सब्जी की दुकान बना दिया। दुकान पर बैठने वाले लड़के से पूछताछ करने पर उसने बताया की उसके पिता ब्रह्मनंद दुकान चलाते है।  अभी घर गए हुए है। हैरानी की बात तो यह की सरकार की जमीन पर कब्ज़ा करने की बात स्थानीय प्रशासन से कैसे छुपी हुई है या फिर स्थानीय प्रशासन सब जानकार भी चुप क्यों है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!