मतदाता जागरूकता के लिए निकाली वाहन रैली
बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी निर्देशन में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिवस मंगलवार को शहर के जिला यातायात कार्यालय से मतदाता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिला परिषद के वरिष्ठ लेखा अधिकारी रमेश चंद्र मथुरिया ने उपस्थित जन को मतदान का संकल्प कराते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सह स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने उपस्थित जन को निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशंस की जानकारी दी। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम देखने की जानकारी से अवगत कराया। रैली में यातायात पुलिस कर्मी वाहन एवं मोटरसाइकिल से बारां जिले की यही पहचान शत प्रतिशत हो मतदान जैसे जागरूकता के नारे लगाते हुए शहर के प्रताप चौक से धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड, धान मंडी मार्ग से होकर कोटा रोड से चार मूर्ति चौराहा एवं प्रमुख मार्गो से होते हुए जिला यातायात कार्यालय पहुंच कर रैली का विसर्जन किया गया। यातायात शाखा के प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह एवं सह प्रभारी स्वीप भी रैली में शामिल रहे, साथ ही इस दौरान हेडकांस्टेबल नरेंद्र सिंह, धारा सिंह, पप्पू लाल मीणा, फरीद खान, कांस्टेबल धापू बाई एवं कालीबाई अभया वाहन के साथ, कानिस्टेबल महावीर, मोतीलाल, सैफुद्दीन एवं यातायात शाखा में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मी, स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य जन शामिल रहे।