तिजारा समाजसेवी सु़ब्बी खान द्वारा निकाली गई गई वाहन रैली
तिजारा. विधानसभा के युवा नेता भाई सुब्बी खान के नेतृत्व में एक विशाल कार रैली निकालकर पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय भंवर जितेंद्र सिंह जी को सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाए जाने पर उनका अलवर फूल बाग में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया, इस रैली में 500 गाड़ियां और हजारों लोग शामिल थे
इस अवसर पर भाई सुबी खान ने कहा की हम कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत सिपाही है और भंवर जितेंद्र सिंह जी के नक्शे कदम पर चलते हुए अलवर जिले को संभाग बनाने की कोसिस करेंगे
सुबी खान ने आगे कहा यदि कांग्रेस पार्टी तिजारा से उन पर विश्वास व्यक्त करती है ,तो तिजारा की जनता कांग्रेस पार्टी के पाले में सीट को जीत कर देगी ,उनके साथ तिजारा से अलवर चलकर आए 36 बिरादरी के लोगों ने उनके लिए टिकट की मांग की, इस दौरान राजू रामकरण चौधरी खलीलपुरी, महेंद्र सोनी तिजारा, संजय गुप्ता, हाजी रहमत, शहाबुद्दीन पंच, मौसम सरपंच रभाना, रामसिंह यादव, सोनू मेघवाल, विजय पाल, इस्लाम हसनपुर माफी, हकमू, हाजी रहमदीन, जय सिंह सिसोदिया, संदीप चौधरी, अजरू सरपंच, समसु प्रधान हसनपुर माफी सहित 36 बिरादरी के हजारों लोग शामिल थे