कांग्रेस प्रत्याशी छंगाणी के समर्थन में निकाली वाहन रैली
फलोदी। शहर में # काम किया दिल से कांग्रेस फिर से # के नारे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र छंगाणी के समर्थन में समर्थकों ने विशाल वाहन (दुपहिया) रैली निकालकर जनता से कोंग्रेस के समर्थन में मतदान की अपील की गई। वाहन रैली को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश छंगाणी ने बिजली घर के आगे झंडी दिखाकर रवाना किया और आमजन से अपील कर कोंग्रेस के समर्थन में मतदान की मांग की। वाहन रैली डीजे की धुन के साथ बिजली घर चौराहे से रवाना होकर स्टेशन रोड़, जयनारायण व्यास सर्किल, जवाहर प्याऊ ,भैयानदी, सुभाषरोड़, लटियाल मन्दिर रोड़, लटियाल पूरा स्कुल के आगे से नदीपार किले के पीछे से, होटल लाल निवास होते हुए त्रिपोलिया बाजार, पत्थर रोड़ होते हुए, जयनारायण व्यास मुर्ति से होते हुए मलार रोड़ व मलार रोड़ चौराये से बरकत कोलोनी, इंदिरा कोलोनी से नागौर रोड़ से गोरव पथ होटल सिटी पोइंट से नगरपरिषद चौराहा से होते हुए बिजली घर चौराहा तक निकाली गई। वाहन रैली में सेकड़ो लोगों ने फलोदी विधानसभा प्रत्याशी प्रकाश छंगाणी , कोंग्रेस, महेश व्यास, कुम्भसिंह पातावत, अशोक गहलोत आदि के समर्थन में जिन्दाबाद के नारे लगाते , नाचते हुए प्रकाश छंगाणी की विजयी बनाने की अपील की।