Dark Mode
नव चयनित टीआरए के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शुरू

नव चयनित टीआरए के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शुरू

  • बुधवार को 98 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच

जयपुर। कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 2023 के तहत राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी सेवा बोर्ड के माध्यम से चयनित 179 तहसील राजस्व लेखाकारों के दस्तावेजों की जांच का कार्य बुधवार को राजस्व मंडल में शुरू हुआ जिसमें कुल 98 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंडल के स्तर पर गठित पांच दलों के माध्यम से दस्तावेजों की जांच का कार्य किया जा रहा है, इसमें प्रत्येक दल द्वारा एक दिवस में औसतन 20 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रथम दिन बुधवार को 98 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच का कार्य हुआ जबकि गुरुवार को सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक शेष रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!