Dark Mode
वर्मा की 108 वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 19 जुलाई को

वर्मा की 108 वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 19 जुलाई को

सीकर । सांस्कृतिक मण्डल एवं हिन्दी विद्या भवन स्कूल के संस्थापक सदस्यों में से एक मास्टर वर्मा की एक सौ आठवीं जयंती, समारोह पूर्वक मनाई जायेगी। कार्यक्रम के संयोजक एवं सांस्कृतिक मण्डल के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि मास्टर भगवानदास वर्मा कला-संस्कृति एवं शिक्षा को समर्पित शहर की एक जानीमानी शख्सियत थे। हर वर्ष कि भांति उनकी 108 वीं जयंती के अवसर पर रामलीला मैदान स्थित महालक्ष्मी विवाह स्थल में  भक्ति संगीत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 19 जुलाई सांयकाल को आयोजित किया जायेगा। समय पर पधारे भक्ति संगीत का रसपान लें एवं मास्टर वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!