उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की एयरपोर्ट पर हुई अगवानी
जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान पहुंचे। यहां जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर धनखड़ का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव मती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद वास्तव, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की।