उपप्रधान जलिन्द्रा ने किया ध्वजारोहण
फतेहपुर शेखावाटी, (रोशन जमीर)। स्थानीय स्काउट भवन में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन स्थानीय संघ उपप्रधान सुभाष जलिन्द्रा ने ध्वजारोहण करते हुए शिविर का अवलोकन किया । बालचर जीवन के अपने अनुभव शेयर करते हुए जालेंद्रा ने बताया कि आप राष्ट्र के भावी सुनागरिक हैं और हमें आपसे बहुत आशाऐं हैं । शिविर संचालक मोतीराम महिचा ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर स्थानीय संघ संयोजक एवं पूर्व पार्षद गणेश कुमार चमडिया ने भी शिविर संभागियों को संबोधित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया । अपरान्ह उपप्रधान गुलाब अलबेला ने पधारकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया । इस अवसर पर स्काउटर रमेश चन्द्र,नथमल सैनी,डा.कपिलदेव,पवन कुमार,पवन शर्मा,शीशराम जाखड़,भागीरथ सिंह भडिया,ईश्वर सिंह नेहरा एवं गाइडर गीता शर्मा सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे ।