उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का 22 नवंबर को जोधपुर दौरा
जोधपुर। उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को जोधपुर पधारेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन शनिवार, 22 नवंबर को प्रातः 9.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा प्रातः 9.50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा सादड़ी हेलीपेड, पाली के लिए रवाना होंगे।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 12.30 बजे सादड़ी हेलीपेड से जोधपुर एयरपोर्ट लौटेंगे तथा दोपहर 12.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।