 
                        
        विधानसभा पहुंचने पर उपराष्ट्रपति का स्वागत
जयपुर। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विधानसभा पहुंचने पर स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और प्रमुख सचिव विधानसभा महावीर प्रसाद शर्मा ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति का विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।
 
                                                                        
                                                                    