Dark Mode
पिकअप लूट मामले में शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे,

पिकअप लूट मामले में शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे,

 

रतनगढ़। प्याज से भरी पिकअप लूट मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन शातिर अपराधियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए पिकअप की लूट की थी। मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को रतनगढ़ के गांव कांगड़ निवासी शीशपाल जाट ने रिपोर्ट दी थी कि वह प्याज से भरकर अपनी पिकअप सरदारशहर लेकर जा रहा था। रास्ते में एक कैम्पर में सवार लोगों ने मारपीट करते हुए उसकी पिकअप लूटकर ले गए। मामला दर्ज होने के बाद एएसआई छगनलाल द्वारा कार्रवाई शुरू की गई तथा अधिकारियों के निर्देश पर सीआई सुभाष बिजारणिया ने तीन टीमें गठित कर सीकर, चूरू व झुंझुनूं जिले के कई क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने सरदारशहर तहसील के गांव देगा निवासी भवानीसिंह उर्फ भानी, दुलरासर निवासी 24 वर्षीय विक्रमसिंह एवं सीकर जिले के गांव भींचरी निवासी 22 वर्षीय पिन्टू उर्फ सुटर मेघवाल को अलग-अलग जगहों से दस्तयाब कर पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिंटू हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी लूट, चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं भवानीसिंह भालेरी थाने में दर्ज मामले में वांटेड है। विक्रमसिंह पर बकरी चोरी का आरोप है। इनके एक अन्य साथी को चिन्हित कर लिया गया है, जिसके लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!