शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार,5 मोटरसाइकिलें बरामद
डीडवाना. पुलिस वृत के खुनखुना पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर शाहरुख खान पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी सिपाहियों की ढाणी खुनखुना को गिरफ्तार कर उससे पांच मोटरसाइकिलें बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने कस्बा छोटीखाटू और आसपास के अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिल चोरी की अन्य वारदातें करना स्वीकार किया है। नागौर एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार,ASP डीडवाना विमलसिंह नेहरा और CO डीडवाना वृत गोमाराम चौधरी के निकटतम सुपरविजन में खुनखुना थानाधिकारी बनवारीलाल थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण संख्या 66/ 2023 धारा 379 भारतीय दंड संहिता मे आरोपी शाहरूख खान को गिरफ्तार कर चोरी की गई पांच मोटरसाईकिलें बरामद की गई जिन्हें करबा छोटी खाटु से एक मोटरसाईकिलऔर चार मोटरसाईकिल आसपास के थाना इलाकों से चोरी की गई थी। खुनखुना पुलिस का अन्य वारदातों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।