Dark Mode
विक्की कौशल ने पूरी की 'छावा' की शूटिंग

विक्की कौशल ने पूरी की 'छावा' की शूटिंग

विक्की कौशल इन दिनों 'छावा' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे काफी दिनों से लगातार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म के जरिए वे रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही वे इससे जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब ऐसे में विक्की ने फैंस के लिए 'छावा' से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है।

प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विक्की कौशल ने हाल ही में घोषणा की कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा।

उन्होंने शूटिंग को भावुक और अविश्वसनीय बताते हुए लिखा, 'छावा के फिल्मांकन की अविश्वसनीय रूप से भावुक और नाटकीय यात्रा कुछ नाटक के बिना समाप्त नहीं हो सकती थी। हमारे अंतिम शॉट पूरा करने के तुरंत बाद बारिश के देवताओं ने वास्तव में आज मौसम की प्यारी झलक पेश की।'

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!