वीडीओ रामप्रेम का आकस्मिक निधन
हरसौर. निकटवर्ती ग्राम नथावड़ा के वीडीओ रामप्रेम ओलण (40) का आकस्मिक निधन हो गया। उनका जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर प्रधान जसवंत सिंह थाटा, बीडीओ प्रवीण सिंह भाटी, पूर्व पीसीसी सदस्य शिवपाल सिंह मातवा, लेखाधिकारी गैनाराम चौधरी, कैलाश बोरानियाँ, एईएन परसाराम बेड़ा, सरपंच रघुवीर सिंह गुढ़ा, नेमाराम रिणवां सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शोक जताया हैं।