विद्या कला गुरु लाखन सिंह सम्मानित
अजमेर। संस्कार भारती द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु सम्मान समारोह में नाट्य विद्या से जुड़े वरिष्ठ रंगकर्मी श्री लाखन सिंह को रंगकर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु श्रीफल शॉल अभिनंदन पत्र, व राशि प्रदान कर सम्मानित किया। प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र जैन मित्तल के अनुसार क्षेत्र प्रमुख डॉक्टर सुरेश कुमार बबलानी ने कला गुरु सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को उच्च स्तर पर पहुंचाने में गुरु का महत्व पूर्ण योगदान है भारत के समृद्ध संस्कृति के कारण ही भारत जगत को गुरु का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसी दौरान संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अभिनव कुमार रैना , अजमेर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज ने संस्कार भारती की गतिविधियों उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व डॉ हरिवंश दुआ, नरेंद्र भारद्वाज, डॉ भरत छबलानी, गोविंद भारद्वाज, सहित सभी ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री कृष्ण गोपाल पाराशर ने किया इस अवसर पर प्रांतीय कोष प्रमुख नंदलाल शर्मा, योगबाला वैष्णव, रंजना शर्मा, रैना शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, अनिल सिंघल, सुमन वैष्णव, धनपत शर्मा, रेखा शर्मा, विकव्य सिंह, मीना सिंह, चारु लता सहित अनेक जन उपस्थित थे l