विजय नारायण को कांग्रेस महासचिव पद पर किया नियुक्त
चाकसू : में भी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के पदाधिकारियों की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकसू के अध्यक्ष भरत लाल मीणा रलावता ने कांग्रेस पार्टी की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय नारायण गुर्जर चौसला को महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है । वहीं गुर्जर ने चाकसू विधायक सोलंकी के आवास पर पहुंचकर महासचिव पद की जिम्मेदारी देने पर आभार व्यक्त किया हैं । और वेद सोलंकी ने सभी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जताई है ।