विजय सिंह पथिक किसानों के मसीहा थे: सुरेंद्र कसाना
बयाना। बिजोलिया भीलवाड़ा में स्वतंत्र सेनानी विजय सिंह पथिक की जन्म जयंती राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कसाना,अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर यशवीर सिंह ,विशेष अतिथि अतुल प्रधान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार सारण हरवीर साम्राज्य संजय भास्कर एवं मजदूर और किसानों ने विजय सिंह पथिक जी की मूर्ति पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उनकी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई विजय सिंह पथिक जी ने हमेशा किसानों मजदूरों की आवाज उठाई एवं उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी उनके पिता भी स्वतंत्र सेनानी थे विजय सिंह पथिक ने राजा सामंतों के खिलाफ में किसानों मजदूरों से कर ले रहे थे राजा महाराजा तब उन्होंने उसका विरोध किया और किसानों मजदूरों का हक दिलवा कर उन्होंने बिजोलिया से किसान आंदोलन की शुरुआत की ऐसी गुर्जर स्वतंत्र सेनानी महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक को सभी लोगों ने उनकी मूर्ति पर पुष्प माला पहनाकर उन्हें याद किया और उनके विचारों पर एक महासभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।