Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 22 से 24 जनवरी तक

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 22 से 24 जनवरी तक

सवाई माधोपुर। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के तहत 22 जनवरी को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत खिलचीपुर में दोपहर पूर्व एवं शेरपुर में दोपहर बाद, 23 जनवरी को सवाई माधोपुर की खटुपुरा में दोपहर पूर्व एवं हिम्मतपुरा में दोपहर बाद तथा 24 जनवरी को सवाई माधोपुर की भदलाव में दोपहर पूर्व “विकसित भारत संकल्प यात्रा” शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!