Dark Mode
दुबलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित हुआ

दुबलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित हुआ

झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत दुबलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित हुआ.कपकपाती ठंड के बावजूद भी सैकड़ों लोगों की भीड़ देखने को मिली.शिविर में भारत सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया.

शिविरों में कपकपाती ठण्ड के बावजुद भी सैकड़ों की तादाद में लोगों ने भाग लेकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली.शिविर में जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी,प्रधान सीता कुमारी, पूर्व उपजिला प्रमुख भागचंद दांगी,जिला परिषद सदस्य बरदीबाई नागर,विकास अधिकारी सत्येंद्र जैन,सरपंच प्रतिनिधि ओंकार दांगी,मंच संचालन अध्यापक छीतर लाल भील द्वारा किया गया. शिविर में ब्लॉक स्तर के कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.परिसर में उपस्थित सभी के द्वारा सन 2047 तक विकसित भारत बनाने की शपथ ली गई.उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र- छात्राओं को शिविर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. शिविर में गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म जिला प्रमुख ,प्रधान द्वारा की गई. इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारियां भी दी गई।इस एलएस राठौर, कई आंगन बाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनिया मौजूद थी.

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!