विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ का पुष्प मालाओं से किया स्वागत
रतनगढ़ । ब्लाॅक की हामुसर ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ का ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया। सुजानगढ़ ए.डी.एम भागीरथ साख व उपखंड अधिकारी डॉ.अभिलाषा चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम साख ने कहा कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रत्येक संभावित लाभार्थी का पंजीकरण किया जाए। उपखंड अधिकारी अभिलाषा ने ग्रामीणों से कहा कि जागरुक रहकर शिविरों का लाभ उठाएं व भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ें। एसडीएम ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और अधिकारियों से कहा कि वे सकारात्मक भाव से कार्य करते हुए ग्रामीणों को शिविरों का लाभ दें। इस दौरान तहसीलदार गिरधारी सिंह, राजीविका डीपीएम दुर्गा ढ़ाका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीण प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व नाटक के माध्यम से योजनाओं के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया।