विकसित भारत संकल्प यात्रा ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी
ब्यावर। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने व इनके प्रभावी क्रियान्वयन योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति संबंध में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा मंगलवार को जिले के मसूदा क्षेत्र की मायला ग्राम पंचायत, रायपुर ब्लॉक में निंबेडा कला , बदनोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओझियाना व टाटगढ में पहुंची एवं ग्राम पंचायत परिसर में ही शिविर का आयोजन हुआ।
अतिथियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देकर जागरूक किया साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी पात्र वंचितों को योजना से जोडक़र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अतिथियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की जनजागरूकता गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वंचितों को लाभान्वित करने के लिए लगाई गई स्टॉल्स का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी बड़ी संख्या में लाभार्थीगण मौजूद रहे।